CIBIL Score Not Mandatory for First-Time Bank Loans: Govt’s Big Clarification

CIBIL Score Not Mandatory for First-Time Bank Loans: Govt’s Big Clarification

CIBIL Score Not Mandatory for First – बैंक लोन लेने के लिए CIBIL स्कोर ज़रूरी नहीं! लेकिन सरकार ने दिया बड़ा अलर्ट

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि पहली बार लोन लेने वालों के लिए CIBIL Score Not Mandatory for First Time अनिवार्य नहीं है। लोकसभा के मानसून सत्र में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कभी भी न्यूनतम क्रेडिट स्कोर तय नहीं किया है।

क्या अपने इस पर क्लिक किया?

मंत्री ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का CIBIL स्कोर कम है या बिल्कुल नहीं है, तो भी बैंक केवल इसी वजह से लोन आवेदन खारिज नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा,

“आर बी आई  6.01.25  को गाइडलाइंस जारी कर कहा कि यदि कोई कस्टमर फर्स्ट टाइम लोन ले रहा है तो ग्राहक क्रेडिट हिस्ट्री न होने पर एप्लीकेशन को रिजेक्ट  नहीं किया जा सकता।”

बैंक कैसे लेंगे फैसला?

  • मंत्री ने आगे कहा कि आज के ‘डिरेगुलेटेड क्रेडिट एनवायरनमेंट’ में बैंक और लोन देने वाली कंपनियां अपने-अपने बोर्ड द्वारा बनाई गई नीतियों और आरबीआई की गाइडलाइंस के आधार पर फैसला लेती हैं।
  • क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (CIBIL रिपोर्ट) सिर्फ एक इनपुट होगी, लेकिन अंतिम निर्णय कई अन्य फैक्टर्स को देखकर लिया जाएगा।

CIBIL स्कोर क्या है?

  • सिबिल स्कोर तीन अंकों की एक संख्या (300 – 900 के बीच ) जो बताती है कि आप ऋण चुकाने में कितने सक्षम हैं। 
  • भारत में यह स्कोर क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (CIBIL) द्वारा जारी किया जाता है और बैंकों द्वारा पर्सनल, गोल्ड, होम और अन्य लोन मंज़ूर करने में अहम भूमिका निभाता है।
  • ज़रूरी चेक्स से नहीं बच पाएंगे ग्राहक

हालांकि पहली बार लोन लेने वालों के लिए CIBIL स्कोर अनिवार्य नहीं है, लेकिन बैंक को पूरी बैकग्राउंड जांच करनी होगी। इसमें शामिल होंगे:

  • क्रेडिट हिस्ट्री
  • पिछली रिपेमेंट डिटेल्स
  • डिलेयड पेमेंट्स
  • सेटल किए गए या रीस्ट्रक्चर किए गए लोन
  • लिखे-ऑफ (Written-off) किए गए लोन

CIBIL रिपोर्ट की कीमत और RBI का नियम

यह भी पढ़े – Royal Enfield Interceptor 650

  • मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां (CICs) एक व्यक्ति से अधिकतम ₹100 तक ही शुल्क ले सकती हैं।
  • इससे ज़्यादा फीस लेना नियमों के खिलाफ है।
  • साथ ही, RBI के 1 सितंबर 2016 के सर्कुलर के मुताबिक, हर CIC को साल में कम से कम एक बार किसी भी व्यक्ति को उसकी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट (CIBIL स्कोर सहित) फ्री में इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में देनी होगी।

आसान शब्दों में कहें तो – पहली बार लोन लेने वालों के लिए CIBIL स्कोर कोई बाधा नहीं है। लेकिन बैंक आपकी पूरी बैकग्राउंड जांच ज़रूर करेंगे।

Disclaimer:

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी प्रकार की वित्तीय, निवेश या लोन से जुड़ी सलाह नहीं है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने बैंक, वित्तीय सलाहकार या संबंधित संस्थान से परामर्श ज़रूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Popup Test